Uncategorized

ब्राजील में रांची के नेत्र चिकित्सकों का सम्मान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. भारती कश्यप और डॉ. बी.पी. कश्यप को ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नेत्र सम्मेलन में सम्मानित किया गया। दोनों डॉक्टर Brazilian Society of Cataract and Refractive Surgery के वार्षिक सम्मेलन में अतिथि वक्ता के रूप में शामिल हुए।

सम्मेलन में कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल द्वारा विकसित कड़े मोतियाबिंद की सर्जरी की विशेष “पटेला फ्रैक्चर तकनीक” को प्रस्तुत किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सराहना की। डॉ. भारती कश्यप ने फ्लैपलेस लेसिक तकनीक पर भी व्याख्यान दिया।

उत्कृष्ट शैक्षणिक और सर्जिकल योगदान के लिए दोनों चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें सम्मेलन के प्रतिष्ठित प्रेसिडेंशियल डिनर में भी विशेष आमंत्रण मिला। यह उपलब्धि रांची और देश के चिकित्सा क्षेत्र के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *