
रांची: भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार मेला परिसर में बुधवार शाम डोनेशन कूपन के पुरस्कारों का ड्रॉ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुनील यादव (मामा) और कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनता की ओर से डोरंडा निवासी आशुतोष ने भी प्रतिनिधित्व किया। समिति ने अतिथियों को सम्मानित किया। ड्रॉ में बंपर पुरस्कार 47756 नंबर को मिला। प्रथम पुरस्कार 40710, द्वितीय 42158, तृतीय 14248, चतुर्थ 24416, पंचम 55324, षष्ठम 38700, सप्तम 45907, अष्टम 49110, नवम 14014 और दशम पुरस्कार 25591 नंबर को मिला। सांत्वना पुरस्कार बंपर पुरस्कार के अंतिम दो अंक 56 के आधार पर निर्धारित किया गया। सभी विजेता नंबर जनता के सामने निकाले गए। भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने मंच संचालन किया। सचिव रवि रोहत्गी ने बताया कि 19 नवंबर से 45 दिनों तक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके बाद समिति की कोई जवाबदेही नहीं होगी।



