महामंडलेश्वर माता राजेश्वरी नंद गिरि ने आदित्य साहू से की मुलाकात

रांची: अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा, देवघर (झारखंड) की श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माता राजेश्वरी नंद गिरि महाराज ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और समसामयिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान संगठन और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *