Uncategorized

रांची विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों को मंजूरी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची विश्वविद्यालय की वित्त समिति की बैठक शुक्रवार को कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में कुलपति कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक मामलों पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक में संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, सातवें वेतनमान के भुगतान, विभिन्न बैंक खातों की समीक्षा, विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के व्यय तथा 39वें दीक्षांत समारोह के बजट को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा घटक महाविद्यालयों के लिए आकस्मिक निधि बढ़ाने सहित अन्य प्रशासनिक विषयों पर भी निर्णय लिए गए। कुलपति ने विश्वविद्यालय के वित्तीय प्रबंधन को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *