Uncategorized

राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियनशिप का आगाज, खिलाड़ियों को मिलेगा हरसंभव सहयोग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: चार दिवसीय नेशनल साइक्लिंग रेसिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शामिल होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा साइक्लिस्ट हिस्सा ले रहे हैं।

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि झारखंड सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। आयोजन में राजमहल सांसद एवं साइक्लिंग फेडरेशन के अध्यक्ष विजय हांसदा की भूमिका की भी सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *