Uncategorized

रिनपास में शुरू हुई विश्वस्तरीय डीटीएमएस सुविधा, मानसिक रोगियों को मिलेगा आधुनिक उपचार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रोटरी क्लब ऑफ रांची और सीसीएल के सहयोग से रिनपास में दो करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन मशीन स्थापित की गई। बुधवार को इसका उद्घाटन इरफान अंसारी ने किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि बच्चों और युवाओं में बढ़ती मानसिक समस्याओं के बीच यह सुविधा मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने रोटरी क्लब और सीसीएल के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सरकार झारखंड को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में सुरेश बैठा ने कहा कि डीटीएमएस तकनीक मानसिक रोगों के उपचार में वरदान साबित होगी। वहीं रिनपास की निदेशक जयंती सिमलाई ने कहा कि यह मशीन अवसाद, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) समेत कई मानसिक रोगों के इलाज में नई संभावनाएं खोलेगी। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने इसे मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने वाला कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *