
रांची: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स में डिजिटल मैमोग्राफी यूनिट, हाई-स्पीड वाई-फाई, सीसीटीवी कमांड एंड कंट्रोल रूम, ऑनलाइन भुगतान पोर्टल, ई-सुश्रुत एचएमआईएस तथा ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी ऑपरेशन थिएटर सहित कई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 15 नव-नियुक्त एसोसिएट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

डॉ. अंसारी ने कहा कि रिम्स को देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में शामिल करना उनकी प्राथमिकता है तथा प्रस्तावित रिम्स-2 को एशिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अस्पताल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही 94 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स निदेशक प्रो. (डॉ.) डी.के. सिन्हा और कांके विधायक सुरेश बैठा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां और आधुनिक तकनीक से रिम्स में चिकित्सा शिक्षा और मरीजों की सेवाएं और मजबूत होंगी।
Leave a Reply