रोटरी रांची की नई टीम ने संभाला पदभार, सेवा व शिक्षा पर रहेगा फोकस

रांची: रोटरी रांची के 73वें पदस्थापना समारोह में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अध्यक्ष अमित अग्रवाल और सचिव भावना तनेजा ने नए अध्यक्ष ललित त्रिपाठी एवं सचिव शालिनी सिंघानिया को पदभार सौंपा।

मुख्य अतिथि स्वामी भावेशानंद महाराज ने कहा कि रोटरी की सेवा भावना भावी पीढ़ियों के लिए बेहतर दुनिया का निर्माण कर रही है। सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जगन्नाथन चोकलिंगम ने नागरिक जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता को देश निर्माण का आधार बताया।

नवाध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने कहा कि नए सत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोटरी की पहचान और जनजागरूकता प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी तथा क्लब कई नई परियोजनाओं पर कार्य करेगा। क्लब सचिव शालिनी सिंघानिया ने समाजहित में प्रेरणादायी कार्य करने का संकल्प दोहराया।

समारोह में असिस्टेंट गवर्नर डॉ. विनय ढांढनिया, पूर्व सांसद अजय मारू सहित रोटरी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। नई टीम में गिरीश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, भावना तनेजा उपाध्यक्ष, हितेश भगत निर्वाचित अध्यक्ष तथा जोगेश गंभीर क्लब ट्रेनर बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *