लक्ष्मण नायक की पहल से दांतू हरिजन टोला में लौटी बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर


कसमार (ख़बर आजतक) : दांतू हरिजन टोला में बुधवार को 100 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक ने किया। टोला में पूर्व ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज सहित रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हो रही थीं।

नए ट्रांसफार्मर के लगने और बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद पूरे टोला में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए बिजली व्यवस्था बहाल होने पर खुशी जताई।


मौके पर पंचायत समिति सदस्य नगेंद्र कुमार, मुरलीधर नायक, रोशन दसौंधी, कपूर घासी, संजय घासी, नरेश घासी, जीतन घासी, महेंद्र घासी, चंदन घासी, ठाकुर घासी, वाले घासी, मनोज घासी, राजेश घासी, हिरण घासी, बरतू घासी और पंकज घासी सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मौजूद थे। लोगों ने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली संकट दूर हुआ है और अब उन्हें काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इसके लिए संबंधित लोगों के प्रति आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *