BREAKING NEWS
संजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा, सुख-समृद्धि की कामनाऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत ने राज्यपाल से की मुलाकात, झारखंड के पर्यटन-शिक्षा पर चर्चादिल्ली में झारखंड की चार शिक्षिकाओं में शामिल पूनम कुमारी को शिक्षक सम्मानफैटी लीवर पर रांची में बड़ा अभियान, एक साल में 1.20 लाख लोगों की होगी जांचआदिवासी वोटबैंक पर भाजपा की नजर, सन्नी टोप्पो ने संभाली कमानकसमार थाना के वार्षिक निरीक्षण में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोरसंजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा, सुख-समृद्धि की कामनाऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्यदूत ने राज्यपाल से की मुलाकात, झारखंड के पर्यटन-शिक्षा पर चर्चादिल्ली में झारखंड की चार शिक्षिकाओं में शामिल पूनम कुमारी को शिक्षक सम्मानफैटी लीवर पर रांची में बड़ा अभियान, एक साल में 1.20 लाख लोगों की होगी जांचआदिवासी वोटबैंक पर भाजपा की नजर, सन्नी टोप्पो ने संभाली कमानकसमार थाना के वार्षिक निरीक्षण में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोर
Uncategorized

कसमार थाना के वार्षिक निरीक्षण में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोर

September 16, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

कसमार (ख़बर आजतक) : बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बुधवार को कसमार थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कुंदन कुमार सहित पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने थाना के लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधानकर्ताओं को निर्धारित 60 एवं 90 दिनों के भीतर मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, वारंट का निष्पादन, ई-सम्मन का तामिला और दागियों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।

एसपी ने एंटी क्राइम चेकिंग नियमित रूप से चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन कराने पर जोर दिया। महिला अपराध की रोकथाम, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान चलाने और आम लोगों से प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। प्रत्येक गुरुवार थाना दिवस आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को भी कहा गया।

निरीक्षण के दौरान मालखाना पंजी, लूट, डकैती, गुंडा पंजी, सीडी पार्ट-1, 2 व 3, एमओ रजिस्टर, सीसीटीएनएस समेत विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया गया। आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए चोरी और गृहभेदन की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जेल से छूटे अपराधियों पर निगरानी तथा गश्ती-पेट्रोलिंग सख्त करने का निर्देश एसपी ने दिया।

← लक्ष्मण नायक की पहल से दांतू हरिजन टोला में लौटी बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर आदिवासी वोटबैंक पर भाजपा की नजर, सन्नी टोप्पो ने संभाली कमान →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।