
रांची: 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच भाजपा ने आदिवासी समाज में संगठन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदभार संभाला। समारोह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज को ठगने का आरोप लगाया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को खरीदने और झामुमो ने बेचने का काम किया, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासी समाज को सम्मान दिया और जनजातीय महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचाया।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सन्नी टोप्पो से गांव-गांव संगठन विस्तार की अपील की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने 2029 के चुनावों में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। सन्नी टोप्पो ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ जल, जंगल, जमीन और आदिवासी परंपराओं की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।
Leave a Reply