लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग, निष्पक्ष जांच करे पुलिस : जगदीश रवानी


धनबाद: नवोदय विद्यालय से जुड़े छात्र घायल प्रकरण में भाजपा नेताओं ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। भाजपा नेता जगदीश रवानी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल एसएनएमएमसीएच पहुंचकर घायल छात्र का हालचाल जाना। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष परेश चंद्र दास और प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी भी मौजूद रहे।


प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दिनेश गिनडोरिया से मुलाकात कर छात्र की स्थिति की जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि छात्र का सीटी स्कैन कराया गया है और अब तक की रिपोर्ट सामान्य है, हालांकि जरूरत के अनुसार आगे भी जांच जारी रहेगी।
जगदीश रवानी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही का प्रतीत होता है। उन्होंने पुलिस पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और ईमानदारी से होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं। भाजपा ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *