Uncategorized

लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए अभाविप ने निकाला छात्र मार्च

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत छात्र गर्जना मार्च आयोजित किया गया। इसमें हजारों विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जनसभा के बाद रैली अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई।

सभा को संबोधित करते हुए जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने कांग्रेस और वामपंथी दलों पर एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन का अधिकार केवल जनता को है। निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत प्रमाणों के साथ संवैधानिक मंचों पर उठाई जानी चाहिए। प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान देने की अपील की। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा दित्या ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम में बाबूलाल मेहता सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *