वाईबीएन विश्वविद्यालय ने मनाया 9वां स्थापना दिवस, ‘द अंजूराम ग्रैंड ऑडिटोरियम’ का उद्घाटन

रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय का 9वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘द अंजूराम ग्रैंड ऑडिटोरियम’ का उद्घाटन झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक राजेश कच्छप, कांके विधायक सुरेश बैठा, चेयरमैन रामजी यादव, कोषाध्यक्ष अंजू यादव, कुलपति प्रो. सत्यदेव पोद्दार और सीएमडी डॉ. अंकिता यादव ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। चेयरमैन रामजी यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देना है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उभरता संस्थान बताया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *