Uncategorized

विजयादशमी पर माहेश्वरी सभा करेगा शस्त्र पूजन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: श्री माहेश्वरी सभा रांची की ओर से विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेवा सदन पथ में सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक सामूहिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने अशोक साबू को संयोजक तथा रूपेश भाला, चैतन्य सोमानी और लक्ष्मी चितलांगिया को सहसंयोजक बनाया है। आयोजन के लिए 25 सदस्यीय टीम गठित की गई है।

कार्यक्रम में माता के आगमन के साथ शस्त्र पूजन, हनुमान चालीसा का महापाठ, आरती और प्रसाद वितरण होगा। इसमें शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

सभा के मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने बताया कि शस्त्र पूजन नवारंभ के चार संकल्पों में शामिल है। अन्य संकल्पों में गो-रक्षा, भोजन की बर्बादी रोकना और मरणोपरांत नेत्रदान के प्रति जागरूकता शामिल हैं। सभा का उद्देश्य सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाना और इन संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *