Uncategorized

वियतनाम हादसे में मृत रांची निवासी का शव लाने में जुटा प्रशासन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार बंसी का पार्थिव शरीर रांची लाने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। राज्य सरकार के निर्देश पर संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

मंगलवार को मृतक के परिजनों ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय में मुलाकात की। परिजनों ने शव को जल्द रांची लाने के लिए प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया।

जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर निवासी राजा कुमार बंसी 25 सितंबर को वियतनाम में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे। 26 सितंबर की सुबह उनकी मौत हो गई।

जिला प्रशासन ने कहा कि पार्थिव शरीर को शीघ्र रांची लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान वार्ड 27 के पार्षद एवं शांति समिति सदस्य जय सिंह यादव समेत मृतक के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *