Uncategorized

वीरग्राम–बीरबेंदिया फोरलेन पुल अगले वर्ष जनवरी तक होगा तैयार : इरफान अंसारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

जामताड़ा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वीरग्राम–बीरबेंदिया फोरलेन पुल का निर्माण कार्य अगले वर्ष जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने इसे जामताड़ा जिले के विकास इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि लगभग 18 वर्षों से लंबित यह परियोजना अब साकार होने जा रही है, जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। डॉ. अंसारी ने कहा कि पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना जामताड़ा के विकास को नई गति प्रदान करेगी और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *