Uncategorized

वृद्धाश्रम पहुंच बच्चों ने सीखा सम्मान और संवेदना का पाठ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल के नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बुधवार को वृद्धाश्रम ‘अपना घर’ का भ्रमण किया। ‘पीढ़ियों के बीच जुड़ाव’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बुजुर्गों की देखभाल, सुविधाओं, समस्याओं तथा उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति की जानकारी ली।

बुजुर्गों की खुशी के लिए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने बिना आग के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर उन्हें खिलाए तथा हाथों से बनाए बैंड और अन्य उपहार भेंट किए। आश्रम की सहायता के लिए विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रकार के अनाज, फल, कंबल और जुराबें भी प्रदान कीं।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और भावनात्मक जुड़ाव विकसित करना था। आश्रम के बुजुर्गों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *