Uncategorized

बीएसएल के गेट 9 और 10 पर अवरोध से परिचालन प्रभावित होने की आशंका

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो स्टील प्रबंधन ने विस्थापितों से की संवाद की अपील

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के गेट संख्या 9 और 10 पर विस्थापित समूहों के आंदोलन के कारण प्रबंधन ने चिंता जताई है। प्रबंधन ने कहा कि इन गेटों से संयंत्र के लिए जरूरी सामग्रियों की आपूर्ति और तैयार इस्पात की डिस्पैच होती है। लंबे समय तक अवरोध रहने से उत्पादन और डिस्पैच गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

प्रबंधन ने अन्य प्रवेश द्वारों को बाधित करने के प्रयासों को भी अनुचित बताते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय संपत्ति और औद्योगिक गतिविधियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। बीएसएल को राष्ट्र की महत्वपूर्ण संपत्ति बताते हुए प्रबंधन ने कहा कि इससे हजारों परिवारों की आजीविका और पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था जुड़ी है।

वहीं, संविदा के आधार पर अप्रेंटिसों के नियोजन की दिशा में प्रयास तेज करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। प्रबंधन ने संबंधित पक्षों से सकारात्मक वार्ता के लिए तैयार रहने की बात कही।

प्रबंधन ने विस्थापित समूहों से अवरोध समाप्त कर संवाद और आपसी सहयोग का रास्ता अपनाने की अपील की, ताकि औद्योगिक शांति बनी रहे और सभी मुद्दों का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *