Uncategorized

शिवपुरी में विकास कार्यों की सौगात, सांसद मनीष जायसवाल व विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रंजन वर्मा

हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के शिवपुरी स्थित वार्ड संख्या 22 में विकास कार्यों को गति देते हुए डीएमएफटी मद से विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। सांसद मनीष जायसवाल एवं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने वीरेंद्र कुमार के घर से काली मंदिर चौक तक आरसीसी नाली निर्माण, पीसीसी पथ मरम्मती एवं नए पथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी तथा सड़क की स्थिति में सुधार आने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता महसूस कर रहे लोगों को इन कार्यों से राहत मिलने की उम्मीद है।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वहीं, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने विकास कार्यों को जनहित में महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, सह सांसद प्रतिनिधि जीवन मेहता, किशोरी राणा, बीरू, वार्ड पार्षद मिताली रश्मि, जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, दामोदर प्रसाद, चंदन कशेरा, राजेश साव, विमल गुप्ता, श्रीपाल यादव, महेंद्र राम बिहारी, अनूप कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार, मुनेश ठाकुर, राम कुमार मेहता, प्रेम सोनी एवं बीरेन्द्र ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *