Uncategorized

श्रावणी मेला 2026: वीआईपी दर्शन पर रोक, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को 28 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम जलार्पण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने स्पष्ट किया कि पूरे मेले के दौरान आउट ऑफ टर्न, वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी का विस्तार, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, मिस्ट कूलिंग और इंद्र वर्षा जैसी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। साथ ही एआई आधारित मेला कंट्रोल रूम, फेस रिकॉग्निशन कैमरे, ड्रोन निगरानी, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और QR कोड आधारित फीडबैक प्रणाली का उपयोग किया जाएगा, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। मंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर बाबा नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *