Uncategorized

सावन मेले में नेत्रदान जागरूकता अभियान, महिलाओं ने सिंधारा व झूलोत्सव का लिया आनंद

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति द्वारा आयोजित 27वें तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले के दूसरे दिन नेत्रदान जागरूकता अभियान और सावन सिंधारा झूलोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में महापौर रोशनी खलको, उपमहापौर नीरज कुमार और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. भारती कश्यप ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान महापौर, उपमहापौर सहित अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। महापौर ने जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

दूसरी ओर महिलाओं ने सावन गीतों, झूला, अंताक्षरी और विभिन्न खेलों के साथ झूलोत्सव का आनंद लिया। मेले में लगे 100 से अधिक स्टॉलों पर जयपुरिया ज्वेलरी, डिजाइनर साड़ियां, राखियां, हस्तशिल्प, पूजा सामग्री और घरेलू उत्पादों की महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम में महिला समिति और अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *