सिंदरी शहर की जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, त्राहीमाम मच गया, व्यवस्था कुछ भी नहीं

सिंदरी /धनबाद। एसीसी के समीप जमाड़ोबा बस्ती के पीछे रेलवे लाइन के किनारे पावरमेक कंपनी द्वारा चल रही पोकलेन( एक्सकावेटर )से खुदाई के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पोकलेन के बकेट ने सिंदरी टाउन को पानी आपूर्ति करने वाले मुख्य पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया। पाइप सतह से करीब 10 -12 फीट नीचे होने के बावजूद खुदाई के दौरान यह टूट गया, जिससे जगह-जगह पानी भर गया और शहर की जल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुबह एफसीआईएल संपदा अधिकारी देवदास अधिकारी, एच यू आर एल के अधिकारी और सिंदरी चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू मौके पर पहुंचे। एच यू आर एल की टीम ने पाइप की मरम्मत के लिए पानी निकासी के लिए पंप की व्यवस्था की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एफसीआईएल प्रशासन ने रात में भी काम जारी रखने के लिए प्रकाश की व्यवस्था करा दी। अधिकारियों ने बताया कि तेजी से मरम्मत कार्य चल रहा है। कोशिश है कि गुरुवार को सिंदरी शहर में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाए। सुबह पता चला कि मुख्य पाइप फट गया है,लोग बाल्टियां और बर्तन लेकर चापाकल की कतार पर पानी भरने का प्रयास करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *