Uncategorized

सिंदरी क्वार्टर विवाद: प्रशासन ने खाली नहीं कराने का दिया आश्वासन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिंदरी। सिंदरी के क्वार्टर के मामले में अनुपमा सिंह की पहल पर झारखण्ड बचाओ संग्राम समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह, कांग्रेस जिला प्रवक्ता बमभोली सिंह एवं सिंदरी नगर अध्यक्ष राज बिहारी यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन एवं अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद लोकेश बारंगे से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के अंतर्गत सिंदरी के अधिवक्ता अशोक शर्मा ने पहले उपायुक्त को, उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी को सिंदरी के क्वार्टर को बीएफआरआई के तहत बेचने का न्यायालय के द्वारा वर्ष 2003 में आदेश आ गया था का विस्तृत जानकारी दी।

किन्तु उस वक्त के अधिकारी से लेकर आज तक के अधिकारी अपने निजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए न्यायालय के आदेश को तोड़ मरोड़ कर एफ सी आई के फैक्ट्री से लेकर नोट फॉर सेल के समान को बेच दिया। अब अपना एवं अपने परिवार के हित की रक्षा के लिए मनोहरटांड एवं एसएल 2 के क्वार्टर को खाली करवाने का प्रयास जारी कर दिया गया है, जिसको लेकर कौशल सिंह के नेतृत्ववाली समूह को धनबाद जिला उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि क्वार्टर खाली करवाने का आदेश नहीं दिया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी ने त्वरित आवेदन का अपने मोबाइल से फोटो लेकर झरिया सीओ मनोज कुमार को फॉरवर्ड कर स्थान का निरिक्षण करने का आदेश दे दिया। वार्ता सकारात्मक रहा एवं दोनों पदाधिकारी ने क्वार्टर खाली नहीं होगा का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रतिनिधि मण्डल के लोग खुशी खुशी घर लौटे।मौके पर नितीश कुमार सिन्हा, अम्बुज शर्मा, सोनू सिंह, सज्जू आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *