Uncategorized

गंभीर बीमारी से जूझ रही अंतरराष्ट्रीय एथलीट अन्नु कुमारी, मदद की अपील

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


बलियापुर/धनबाद। बलियापुर के मोदीडीह की अंतरराष्ट्रीय एथलीट अन्नु कुमारी इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है। लंबे समय से उपचाररत रहने के कारण वह खेल गतिविधियों से दूर हैं, जिससे उनके करियर पर भी असर पड़ा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते इलाज और प्रशिक्षण दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

बुधवार को बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने अन्नु कुमारी और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अन्नु ने अपने प्रदर्शन से क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है, इसलिए इस कठिन समय में सभी को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने लोगों से मदद की अपील भी की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। परिजनों ने भी सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि इससे उन्हें हौसला मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *