Uncategorized

सिमडेगा का आम्रपाली आम पहुंचा लंदन, मुख्यमंत्री ने की पहल की सराहना

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) भेजी गई है।

जेएस‌एलपीएस की महिला जागृति एवं बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के प्रयासों से हुई इस उपलब्धि को किसानों और महिला-नेतृत्व वाले एफपीओ की वैश्विक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। महिला समूह की प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सिमडेगा के आम्रपाली आम भी भेंट किए। इस अवसर पर कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, महिला सशक्तिकरण और कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *