
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के डकरा और गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल के चिकित्सकों की तत्परता और समन्वित उपचार से सर्पदंश के शिकार 22 वर्षीय लोकेश कुमार की जान बच गई। लोकेश, सीसीएल कर्मचारी भुनेश्वर मुंडा के पुत्र हैं। जहरीले सर्प के काटने के बाद उन्हें तुरंत केंद्रीय अस्पताल, डकरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिना देर किए एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की 10 डोज देकर प्राथमिक उपचार शुरू किया।

बाद में बेहतर निगरानी और विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए उन्हें गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल रेफर किया गया। वहां दो दिनों तक लगातार उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनकी स्थिति में लगातार सुधार हुआ। चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह स्थिर बताते हुए अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया है। सीसीएल ने कहा कि वह आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं के माध्यम से कर्मचारियों, उनके परिजनों और आसपास के ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Leave a Reply