Uncategorized

सेल चासनाला में विदाई समारोह, 16 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


धनबाद : शुक्रवार को सेल चासनाला में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 16 कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इनमें 14 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वी आर एस) ली ,जबकि 2 कर्मचारियों ने 60 वर्ष की सेवा आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। समारोह में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उदय कुमार कुलकर्णी ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके लंबे सेवाकाल समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रही है तथा उनके उज्जवल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पी आर बारिक, सहायक महाप्रबंधक निशिकांत, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) राघवेंद्र शर्मा, महाप्रबंधक (नगर )आदित्य सिंह, उप प्रबंधक (भू संपदा )राजीव कुमार, कल्याण पदाधिकारी हृदय तुला खान(बिट्टू) , सैकशनऑफिसर सुरेश दास तथा कर्मचारी मनोज बाउरी, आनंद बाउरी, अल्ताफ आलम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *