Uncategorized

अकवान तूफान को लेकर बिजली निगम अलर्ट, फीडरों और ट्रांसफार्मरों की होगी निगरानी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: चक्रवाती तूफान अकवान के संभावित प्रभाव को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी तेज कर दी है। ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी सह जेबीवीएनएल के एमडी के. श्रीनिवासन ने सभी अधिकारियों और बिजलीकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

उन्होंने 33 केवी और 11 केवी फीडरों के साथ ट्रांसफार्मरों की नियमित निगरानी करने तथा खराबी आने पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा है। बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के लिए अतिरिक्त वाहन, मानवबल और आवश्यक उपकरण तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

तूफान के दौरान सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता अपने-अपने क्षेत्र के सबस्टेशनों में तैनात रहेंगे। फील्ड में आने वाली समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। निगम ने मरम्मत कार्य के दौरान बिजलीकर्मियों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य इस्तेमाल करने का निर्देश भी दिया है।

बिजली शिकायत के लिए हेल्पलाइन

उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायतों के लिए 1912, 18003456570, 9031110121, 9431135504, 0651-2710002 और 9431135503 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *