Uncategorized

एस. संस्कार पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना विश्व बाल दिवस, केक काटकर बच्चों को दिए उपहार

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

कसमार (खबर आजतक) : एस. संस्कार पब्लिक स्कूल, कसमार में शुक्रवार, 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने खूब आनंद उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के साथ केक काटकर की गई। इसके बाद सभी बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी और खुशियों से गूंज उठा।

इस दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समान अवसरों के महत्व की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण और बेहतर भविष्य पाने का अधिकार है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 नवंबर 1989 को बाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय को अपनाया था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।

विद्यालय के प्रिंसिपल चंदन सर एवं डायरेक्टर जीवन सर और जगन्नाथ सर ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें बेहतर शिक्षा, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मौके पर शिक्षक नजमा, निकिता, रितिका, सुजाता एवं कृष्णा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *