Uncategorized

विधायक मथुरा महतो से दुर्व्यवहार मामले में टीटीई के खिलाफ वारंट जारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने झामुमो विधायक एवं सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के साथ राजधानी एक्सप्रेस में कथित दुर्व्यवहार के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने संबंधित टीटीई के खिलाफ वारंट जारी कर उसे 3 दिसंबर को होने वाली अगली बैठक में सशरीर उपस्थित कराने का निर्देश दिया है।

सभापति रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। रेलवे अधिकारियों से कई बार स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर समिति ने यह कदम उठाया।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा की गरिमा और विधायकों के विशेषाधिकार का हवाला देते हुए संबंधित टीटीई को पेश कराने के लिए वारंट जारी करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर गिरफ्तारी का विकल्प अपनाया जा सकता है। बैठक में समिति के सदस्य प्रकाश राम भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *