Uncategorized

रिम्स जमीन घोटाले की आंच कसमार तक पहुंची, निलंबित रजिस्ट्रार राहुल चौबे के घर एसीबी का छापा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

कसमार : रांची के बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाले की जांच अब बोकारो के कसमार तक पहुंच गई है। शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कसमार प्रखंड के गर्री स्थित निलंबित जिला अवर निबंधक राहुल कुमार चौबे के आवास पर अचानक दबिश दी। टीम ने घर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी लेने के साथ परिजनों से पूछताछ की और आसपास के लोगों से भी मामले से जुड़ी जानकारियां जुटाईं। गौरतलब है कि राहुल चौबे को एसीबी ने 17 नवंबर को गिरफ्तार किया था। वह पूर्व में रांची में जिला अवर निबंधक के पद पर तैनात थे। जांच का केंद्र रांची के मोरहाबादी और कोकर मौजा की 9.65 एकड़ जमीन है, जो रिम्स के लिए अधिग्रहित की गई थी। आरोप है कि सरकारी जमीन को निजी बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर अवैध रजिस्ट्री एवं म्यूटेशन कराया गया।

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर 5 जनवरी 2026 को एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में 17 नवंबर को छह अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि 19 नवंबर को बेरमो एसडीओ मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। फिलहाल एसीबी जमीन के दस्तावेजों, सरकारी अभिलेखों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच में जुटी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है। हालांकि, सभी आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *