Uncategorized

लखनऊ में पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया का परचम, 58 विद्यालयों के बीच ओवरऑल द्वितीय रनर अप का खिताब

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गोमिया (ख़बर आजतक) : लखनऊ में आयोजित गणित महोत्सव ‘मैथ्सवर्स (मैथेलेटिक्स-2026)’ में पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। देश के 51 तथा सात अंतरराष्ट्रीय विद्यालयों समेत कुल 58 विद्यालयों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में पिट्स मॉडर्न स्कूल ने ओवरऑल द्वितीय रनर अप यानी तृतीय स्थान हासिल किया। साथ ही विद्यालय को विशेष श्रेणी में स्वच्छता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। शुक्रवार, 20 नवंबर को प्रार्थना सभा में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांका सिंह और आरग्य प्रकाश ने शेप क्राफ्ट में प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं, ब्रेन ब्लिट्ज, रेडिकल रश, मिस्ट्री मैट्रिक्स और ग्रिड गैलेक्सी में भी विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। वरिष्ठ वर्ग में प्रत्युष झा और प्रद्युम्न सिन्हा ने पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता ‘थिंक बियॉन्ड इन्फिनिटी’ में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

यह सफलता शिक्षक एसके गुप्ता और श्याम नंदिनी के मार्गदर्शन में मिली। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता और आईपीएल (ओरिका) गोमिया के एमसीएम अभिषेक विश्वास ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *