Uncategorized

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य और पारण के साथ कसमार में संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

कसमार (बोकारो)। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने और व्रतियों के पारण के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ कसमार प्रखंड में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रखंड के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र खैराचातर समेत पूरे क्षेत्र में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

खैराचातर स्थित छठ तालाब को मुखिया विजय जायसवाल के नेतृत्व में आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, सामाजिक संस्था ‘फ्रेंड्स ऑफ खैराचातर’ की ओर से सेवा शिविर लगाकर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय और पेयजल की व्यवस्था की गई।

सेवा शिविर को सफल बनाने में सुदाम कुमार, विजय कुमार जायसवाल, कुमार गौरव, रणधीर कुमार, अमित जायसवाल, आनंद जायसवाल, प्रेम कुमार और गौतम सागर समेत कई स्थानीय युवाओं ने सक्रिय योगदान दिया। पूरे क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *