Uncategorized

12 स्थानों पर होगी गोपूजन की व्यवस्था, 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: रांची गौशाला न्यास की ओर से 17 नवंबर को हरमू रोड स्थित गोकुलधाम परिसर में 122वां श्रीकृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत 16 नवंबर को गौ कथा सत्संग से होगी। इसमें पखमेड़ा से आए ग्वालसंत गौ-महिमा और गौसेवा के महत्व पर प्रवचन देंगे।

17 नवंबर को सुबह 7:30 बजे गणेश पूजन और गौपूजन होगा। इसके बाद तुलादान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर तीन से शाम 5:30 बजे तक बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम छह बजे दानदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे मथुरा के भजन गायक राजेश प्रसाद शर्मा की टीम भजन और रासलीला प्रस्तुत करेगी। इसके अलावा शहर के 12 प्रमुख स्थानों पर सुबह सात से 10 बजे तक गोपूजन की व्यवस्था की गई है। न्यास अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने श्रद्धालुओं से आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *