
रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कांग्रेस और झामुमो पर निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आयोग निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्णय लेता है और संस्थागत स्तर पर आपत्ति व उस पर चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

वर्मा ने कहा कि कांग्रेस-जेएमएम की परेशानी विशेष गहन पुनरीक्षण नहीं, बल्कि उनका कथित रूप से खिसकता वोट बैंक है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए बाहर से आए लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाते रहे हैं और एसआईआर के तहत सूची के सत्यापन व शुद्धिकरण की प्रक्रिया शुरू होने से विपक्ष परेशान है।
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम अपने पक्ष में रहने पर आयोग निष्पक्ष और राजनीतिक नुकसान की आशंका पर गलत बताना उचित नहीं है। वर्मा ने मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।
Leave a Reply