
रांची: एसबीयू के उन्नत भारत अभियान और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में अंगीकृत गांव आरा से 17 दिवसीय ‘हरित ग्राम अभियान’ की शुरुआत हुई। यह अभियान 4 अगस्त तक चलेगा। इसके तहत आरा, बड़ाम, सिलवई, महिलोंग, हरातू सहित आरा गेट से महिलोंग तक लगभग 5,000 पौधे लगाए जाएंगे। महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने पर्यावरण संरक्षण को नैतिक दायित्व बताते हुए विद्यार्थियों से जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। अभियान में शिक्षक, एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply