
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में युवाओं के मुद्दे पर आंदोलन करने वाली पार्टी झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर मौन है। उन्होंने मांग की कि जेपीएससी सहित राज्य की सभी कथित पेपर लीक और परीक्षा अनियमितता मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाए। उनका आरोप था कि सीआईडी जांच केवल खानापूर्ति है और सरकार सच्चाई सामने नहीं आने देना चाहती।
आदित्य साहू ने भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पथराव और हिंसा कराने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं तथा कुछ पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्षता से काम नहीं किया। भाजपा ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
Leave a Reply