BREAKING NEWS
फादर केविन ग्रोगन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल की तस्वीर साफकमलपुर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, छात्राओं ने लिया कुप्रथा खत्म करने का संकल्पजीव-जगत की रक्षा के लिए शिक्षकों ने लिया प्रकृति-रक्षा का संकल्पअंतिम दिन टीम मुकेश ने झोंकी ताकत, बाजारों की समस्याओं को बनाया चुनावी मुद्दाहर विधानसभा में बनेगा कोल्ड स्टोरेज, किसानों को मिलेगा बाजारशतरंज में सरला बिरला स्कूल की टीम ने जीता रजत, नेशनल में बनाई जगहफादर केविन ग्रोगन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल की तस्वीर साफकमलपुर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, छात्राओं ने लिया कुप्रथा खत्म करने का संकल्पजीव-जगत की रक्षा के लिए शिक्षकों ने लिया प्रकृति-रक्षा का संकल्पअंतिम दिन टीम मुकेश ने झोंकी ताकत, बाजारों की समस्याओं को बनाया चुनावी मुद्दाहर विधानसभा में बनेगा कोल्ड स्टोरेज, किसानों को मिलेगा बाजारशतरंज में सरला बिरला स्कूल की टीम ने जीता रजत, नेशनल में बनाई जगह
Uncategorized

कूष्माटांड मोड़ से सुरंगा तक जर्जर सड़क के नवनिर्माण हेतु प्रमुख पिंकी देवी ने सिंदरी विधायक को सौंपा मांग पत्र

July 25, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

सिंदरी : बलियापुर प्रखंड की प्रमुख पिंकी देवी ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक को एक आवेदन पत्र सौंपकर कूष्माटांड मोड़ से सुरंगा (लगभग 2.5 किलोमीटर) कुम्हार टोला हनुमान मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क के अविलंब मरम्मत और नवनिर्माण की मांग की है।
प्रमुख पिंकी देवी ने विधायक को अवगत कराया कि यह मुख्य सड़क वर्तमान में बेहद जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। बरसात के मौसम में पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।


उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और मजदूर गुजरते हैं। साथ ही एम्बुलेंस और स्कूल वाहनों का भी इसी रास्ते से आना-जाना होता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

जनहित के इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख पिंकी देवी ने विधायक से आग्रह किया है कि क्षेत्र की जनता को इस नारकीय स्थिति से राहत दिलाने के लिए सड़क के मरम्मत और पुनर्निर्माण हेतु अविलंब आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जनसमस्या की गंभीरता को देखते हुए इसका जल्द से जल्द समाधान निकाला जाएगा।

← बोकारो में आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के उद्यान की होगी स्थापना, आयुष विभाग ने शुरू की पहल आमटाल उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में SMC पुनर्गठन चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।