Uncategorized

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री से मिले आजसू प्रमुख सुदेश महतो

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कार्यालय में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड में कोयला क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में कोयला खनन, संसाधनों के दोहन, विस्थापन, स्थानीय लोगों की जनभावनाओं, पुनर्वास तथा कोयला प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास से जुड़े विषय प्रमुखता से उठाए गए। दोनों नेताओं ने इन मुद्दों के समाधान और क्षेत्र के संतुलित विकास की दिशा में आवश्यक पहल पर भी विचार-विमर्श किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *