कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस वूशु और शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शुक्रवार को इंटर हाउस वूशु और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं तथा वूशु जैसे मार्शल आर्ट विशेषकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाते हैं।

वूशु के सांडा बालिका वर्ग में गोदावरी हाउस की कृतिका प्रथम और राम्या मिश्रा द्वितीय रहीं, जबकि तावलू में सतलज हाउस की रितिका सिंह प्रथम और खुशी कुजूर द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के सांडा में गंगा हाउस के आदित्य रजक विजेता बने। शतरंज प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में आनंदमयी सिंह और बालक वर्ग में अमीष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *