कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में सोमवार को इंटर हाउस नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और कारगिल विजय जैसे समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में सतलज हाउस प्रथम, गंगा हाउस द्वितीय तथा गोदावरी और यमुना हाउस संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को संवेदनशील विषयों के प्रति जागरूक बनाने के साथ उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को भी सशक्त मंच प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में सभी हाउस इंचार्ज एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *