
रांची: कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू में रविवार को तृतीय कांके चैंपियन ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में बतौर अतिथि नेहा महतो ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की। नेहा महतो ने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। स्थानीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
वहीं, नेहा महतो ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति समर्पित रहने और अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।



