BREAKING NEWS
गांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविरगांधी के सत्य और शास्त्री की सादगी को जीवन में उतारें : डॉ राजीव मनोहर582 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शनिवार से ‘खेलो झारखंड’पारस एचईसी में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चार मरीजों का सफल इलाजजेपीएससी भर्ती पर भाजपा ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांगडीजीपी की बैठक के बाद फायरिंग, बाबूलाल ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालतेनुघाट उपकारा में जेल अदालत-सह-कानूनी जागरूकता शिविर
Uncategorized

गेगदा में ₹80 लाख से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण

October 2, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

पतरातू: गांधी जयंती के अवसर पर पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत गेगदा में करीब ₹80 लाख की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। भवन स्थानीय ग्रामीणों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और पीवीयूएन‌एल के सीईओ ए.के. सहगल सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अतिथियों ने गांधी स्मारक परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वावलंबन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

पीवीयूएन‌एल ने गांधी स्मारक पुस्तकालय को तीन बुकशेल्फ और हिंदी साहित्य की पुस्तकें भी भेंट कीं। वहीं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत टाउनशिप और गांधी स्मृति स्थल के समीप पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने इसे ग्रामीण विकास, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

← गांधी-शास्त्री के आदर्शों को कार्यशैली में उतारें : सीसीएल राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बीएसएल में रक्तदान शिविर →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।