
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजूरा और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है, जबकि शास्त्रीजी की सादगी और राष्ट्रनिष्ठा प्रेरणास्रोत है। अनुप हंजूरा ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने अनुशासन, ईमानदारी, आत्मनिर्भरता और जनसेवा के महत्व को स्थापित किया। उन्होंने कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
सीवीओ पंकज कुमार ने कहा कि कार्यस्थल पर पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को अपनाकर जिम्मेदार संगठन का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
Leave a Reply