
धनबाद : गोविंदपुर स्थित राज विलास में आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी के धनबाद प्रमंडल अंतर्गत धनबाद महानगर, धनबाद ग्रामीण एवं बोकारो जिला के मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में सिंदरी की भाजपा नेत्री तारा देवी एवं धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो भी शामिल हुईं।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, झारखंड प्रदेश मंत्री सह धनबाद जिला ग्रामीण प्रभारी दिलीप वर्मा तथा सरोज सिंह सहित कई सम्मानित जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनसेवा को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं सक्रिय भूमिका से पार्टी अपने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा और जनहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
जय भाजपा • जय झारखंड • जय भारत 🇮🇳
Leave a Reply