जमशेदपुर के केनरा बैंक में 1.10 करोड़ के गबन का मामला, पांच बैंककर्मियों पर एफआईआर

जमशेदपुर/रांची: जमशेदपुर के आजादनगर स्थित बामनगोड़ा केनरा बैंक की कबीर मेमोरियल शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर 1.10 करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है। बैंक के बिष्टुपुर रीजनल कार्यालय के अधिकारी एम. रामानाथन की शिकायत पर आजादनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पूर्व सीनियर मैनेजर मो. शारिब, गोल्ड लोन ऑफिसर इमरान खान, प्रोबेशनरी ऑफिसर रिया घोष, सूरज टुडू और तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनुज टोप्पो को आरोपी बनाया गया है।

शिकायत के अनुसार 12 से 18 जून 2024 के बीच गोल्ड लोन के नाम पर 1.10 करोड़ रुपये का गबन किया गया। बैंक की ऑडिट में अनियमितता सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। आजादनगर थाना पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *