Uncategorized

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए विकास और पर्यावरण में संतुलन जरूरी: राज्यपाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को ऑड्रे हाउस में आयोजित “जलवायु अखाड़ा-2026” के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि कृषि, आजीविका, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, वनों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से संपन्न राज्य है, इसलिए विकास की ऐसी राह अपनानी होगी जिसमें पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय साथ-साथ सुनिश्चित हो। उन्होंने युवाओं से जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ऊर्जा बचत, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “जलवायु अखाड़ा” जैसे संवाद मंच व्यवहारिक समाधान तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *