जीडी गोयनका स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

रांची: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में सोमवार को भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुसज्जित रथ के पूजन से हुआ, जिसके बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस्कॉन रांची के मुख्य प्रबंधक प्रभु मधुसूदन मुकुंद दास, विद्यालय के वाइस चेयरमैन अमन सिंह, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार एवं हेड मिस्ट्रेस रुमा सेन गुप्ता ने पूजा संपन्न कराई। विद्यार्थियों ने भक्तिमय नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि इस्कॉन की सांस्कृतिक मंडली के संकीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। प्रभु मधुसूदन मुकुंद दास ने रथयात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे आत्मबोध और ईश्वर से जुड़ने का संदेश बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया और विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *