Uncategorized

झारखंड के हितों के खिलाफ प्रयास का कांग्रेस करेगी विरोध : दीपिका

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

गोड्डा: कांग्रेस भवन में मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की मौजूदगी में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष याहया सिद्दीकी ने की। इसमें प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, जिला प्रभारी गुंजन सिंह समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में चंदा चोरी और एमएमडीआर विधेयक को लेकर कांग्रेस के आंदोलन पर चर्चा हुई। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के ऐसे कानूनों से झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के हितों के खिलाफ किसी भी प्रयास का कांग्रेस मजबूती से विरोध करेगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से 26 सितंबर को रांची में लोक भवन मार्च और प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें गोड्डा से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में एसआईआर-2026 पर भी चर्चा हुई। नोटिस प्राप्त मतदाताओं की मदद के लिए बूथ स्तर पर बीएलए-2 सक्रिय रहेंगे। पंचायत, मंडल और प्रखंड पदाधिकारियों को समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *